New Ad

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित

लखनऊ : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन, हवन एवं मशाल जुलूस निकालकर सरकार से उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से हजरतगंज तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर पहुंचने पर पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पहले से ही गांधी प्रतिमा पर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात थी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज चौराहे तक अजय कुमार लल्लू को रिहा किए जाने की मांग करते हुए मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने अजय लल्लू की रिहाई को लेकर प्रत्येक दिन धरना प्रदर्शन और प्रेस कांफ्रेंस के जरिये सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष का कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीबों की मदद करने के अपराध में पिछले 25 दिन से योगी सरकार ने जेल में डाल रखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता व नेता मौन धारण कर पैदल मार्च निकाल रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.