New Ad

अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए यूथ कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया हवन-पूजन

0

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस लगातार कर रही प्रदर्शन

लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए व लोकतंत्र विरोधी योगी सरकार के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी , मनीश चैधरी , एवं मध्य जोन के अध्यक्ष दीपांकर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आज हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय में ‘‘सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। यूथ अध्यक्ष का कहना है, कि प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। गरीब मजदूरों की आवाज उठाना गलत है, तो कांग्रेस हमेशा से यह काम करती रही है। सरकार की कथनी करनी में बहुत फर्क है।

कांग्रेस सेवादल कई दिनों से यह प्रदर्शन कर रहे है। इस यज्ञ के जरिए यूथ कांग्रेस अजय लल्लू की रिहाई की मांग कर रहे है। हवन यज्ञ के द्वारा सभी युवा कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष के तत्काल रिहाई के लिए योगी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई।

हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी, प्रशासन प्रभारीदिनेश सिंह, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुश्री वन्दना सिंह, महामंत्री ज्ञानेश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी, सचिव संदीप पाल, बाराबंकी जिलाध्यक्ष अकील अंसारी, लखनऊ जिला सोशल मीडिया समन्वयक श्रीमती दीपिका अरोड़ा, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष अनस रहमान, जिलाध्यक्ष मो0 तारिक सहित सैंकड़ों युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.