New Ad

हेयर सैलून पर बाल कटवा रहे।दो लोगों में हुई मामूली सी कहासुनी ने ले लिया बड़ा रूप हो गया झगड़ा

0

उरई : थाना गोहन की चौकी ईंटों क्षेत्र के ग्राम कस्बा ईंटों में हेयर सैलून की दुकान पर बाल कटवा रहे। दो लोगों में मामूली सी कहासुनी हो गई थी जिसको लेकर बाद में हिन्दू मुस्लिम दो पक्षों में मार पीट हो गई। जिसमें हिन्दू पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लू पुत्र पप्पू निवासी ग्राम सिगटौली अरूण यागिक निवासी ग्राम कस्बा ईंटों की दुकान सिद्धार्थ हेयर सैलून पर सुबह के करीब 10.30 बजे बाल बनवा रहा था। और उसी दुकान पर साकिर का लड़का निवासी ग्राम रसूलपुर नाम अज्ञात वो भी अपने साथी तालिफ के साथ बाल कटवा रहा था। रसूलपुर निवासी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान पर गालियां देना शुरू कर दिया।तो कल्लू ने कहा गालियां क्यूं और किसे दे रहे हो।इतना पूछने पर रसूलपुर निवासी अज्ञात व्यक्ति भड़क गया। और मारपीट झगड़ा करने पर उतारू हो गया।

तभी वहां मौजूद लोगों ने गाली गलौच कर रहे।भड़क रहे अज्ञात व्यक्ति को शान्त कराया। और मामले को रफा-दफा करवा दिया। कल्लू बाल कटवा कर अपने गांव और घर सिगटौली चला गया। अंग्रेजी शराब ठेका के बगल में ग्राम सिगटौली निवासी मन्जेश पुत्र परशुराम ने नई हेयर सैलून की दुकान खोली है।जिसका उद्घाटन आज ही हो रहा था।इस लिए सिगटौली गांव के लोग नई हेयर सैलून की दुकान पर उद्घाटन में आए थे।अज्ञात मुस्लिम व्यक्ति ने अपने साथियों को और अपने गांव रसूलपुर में फोन कर दिया। और झगड़ा होना बता दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि जिस पर 11 बजे के आसपास मामला शान्त होने के बाद योजना बद्ध तरीके से आऐ अज्ञात व्यक्ति के 10 से 15 साथियों ने बिना कुछ बात किऐ। उद्घाटन में सम्मिलित होने आऐ सिगटौली गांव के लोगों पर अचानक लाठी डन्डा आदि के साथ धावा बोल दिया। और मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में सिगटौली गांव निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र राजकुमार, सुरेन्द्र पाल पुत्र लाखन सिंह, राघवेन्द्र दीक्षित पुत्र अरबिन्द्र दीक्षित घायल हो गए। तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। और तीनों लोगों को चोटे आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बहुत मुश्किल से झगड़े को शान्त कराया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल माधौगढ़ भिजवा दिया है।रसूलपुर निवासी अज्ञात अराजकतत्वों के माहौल खराब करने से अकारण मारपीट करने से हिन्दू मुस्लिम झगड़ा होते होते बचा है। अज्ञात अराजकतत्वों ने शुक्रवार के दिन हिन्दू मुस्लिम झगड़ा करवाने का पूरा प्रयास किया है।आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए झगड़े के समय मौजूद कल्लू मिस्त्री को पूछताछ के लिए बैठा लिया है‌। पुलिस कल्लू मिस्त्री से पूछताछ कर रही है।थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। पहचान कर आरोपियों को जल्द पकड़ कर लिया जायेगा। लोगों की मांग है कि माहौल बिगाड़ने वाले और मारपीट करने वाले सभी लोग जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किए जाये। और सख्त से सख्त कानून कार्यवाही की जाऐ। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि थाना पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई है! यह लोग फिर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर माहौल बिगाड़ सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.