New Ad

भाजपा के पास आई मेरठ की भी चाभी

0

मेरठ: भाजपा ने मेरठ नगर निगम को भी जीत लिया हैं। जीत में अहम भूमिका भाजपा के यूथ आइकॉन पंकज सिंह ने निभाई हैं।

शनिवार को आए निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जानता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए सभी 17 नगर निगम पर अपना परचम लहराया। पिछली बार जो सीट बीजेपी से छूट गई। इस बार पार्टी ने उस पर भी अपना क़ब्ज़ा जमा लिया।

बीजेपी ने मेरठ से हरीकान्त अहुलिया को मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाया। पंकज सिंह भारतीय जानता पार्टी के उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक तो थे ही। साथ ही साथ उन्हें निकाय चुनाव के दौरान मेरठ का प्रभारी भी नियुक्त किया गया।
मेरठ नगर निगम की सीट सपा से छिन कर भाजपा के खाते में आ गई।
मेरठ सीट पर कमल खिलाने में पंकज सिंह का काफ़ी योगदान माना जा रहा। एक प्रभारी का योगदान इसलिए महत्वपूर्ण साबित होता है, क्योंकि जिस तरह प्रभारी प्रचार-प्रसार व जानता का भरोसा जीतने की रणनीत तैयार करता हैं। उसका सीधा असर नतीजों पर दिखता हैं। मेरठ में चुनाव जीतने की भी यही वजह रहीं। पिछले चुनाव में भाजपा को मेरठ की सीट से हाथ धोना पड़ा था।

मेरठ में इससे पहले हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा समाजवादी पार्टी से मेयर थी। हालाँकि, सुनीता ने चुनाव तो बसपा से लड़ा था। लेकिन किन्ही कारणों की वजह से उन्होंने अपने पति के साथ सपा का दामन थाम लिया था।

नगरीय निकाय में उक्त शहर के नवनिर्वाचित मेयर हरीकान्त अहुलिया ने 2,35,953 (दो लाख, पैतीस हज़ार, नौ सौ तिरपन) मतों से जीत दर्ज की हैं। 2023 के यूपी निकाय चुनाव के नतीजों के बाद से भारतीय जानता पार्टी को और मज़बूती मिली हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.