New Ad

हर सीट पर कमल का फूल चुनाव चिह्न होगा: भूपेंद्र सिंह

0

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की। इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हरिहरपुर बदलापुर में में उनके प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अगुवाई में स्वागत किया गया उसके उपरांत उनका काफिला जौनपुर के लिये निकला फिर कुल्हनामउ में उनका भव्य स्वागत हुआ प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पहली बार पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में उम्मीदवार उतारेगी। मेयर व चेयरमैन की हर सीट पर कमल का फूल चुनाव चिह्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कई दशक की मेहनत के बाद पार्टी का यह स्वर्णिम काल आया है। पांच-छह पीढ़ियों ने पार्टी को यहां तक लाने में प्रयास किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में हारी हुईं 14 सीटों पर पार्टी विशेष तैयारी कर रही है। 2024 के चुनाव में भी भाजपा की जीत उन्होंने कहा कि सपा में परिवार के अलावा कुछ नहीं है। हर पद पर बेटा, बहू, अन्य परिजन मिल जाएंगे। जबकि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता को भी उच्च पद पर बैठने को अवसर मिलता है। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की । उक्त अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, विधायक रमेश सिंह, जिला प्रभारी मछलीशहर के के सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, बाकेलाल सोनकर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, मण्डल अध्यक्ष गण एवं मण्डल प्रभारी गण उपस्थित रहे।
फोटो 01जेएनपी। भाजपा के कार्यालय पर बैठक को सम्बोधित करते प्रद्रष अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह।

Leave A Reply

Your email address will not be published.