New Ad

मायावती ने पांच नेताओं को बसपा पार्टी से किया निष्कासित

0

यूपी : मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर बसपा के चार पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। जिला यूनिट की जांच रिपोर्ट के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी हाईकमान ने अभी तक कोई निर्देश भी जारी नहीं किए हैं। लोकसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायत हाईकमान को मिली थी। जिसकी लोकल कमेटी से जांच कराई गई।

बसपा से इन नेताओं को किया गया निष्कासित

लोकल कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगरा जोन इंचार्ज दीपक पेंटर और मनीष सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनी, विधानसभा क्षेत्र भोगांव के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र यादव, जिला महासचिव संजय सिंह को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दो दिन पहले बसपा से जिला सचिव विद्याराम मुनीम को भी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि जिला महासचिव संजय सिंह के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने, अनुशासनहीनता करने की शिकायतें मिली थीं। इसकी जांच कराई गई। जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं, जिसके बाद निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

जिला इकाई भंग की गई

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान बसपा की जिला इकाई भी भंग कर दी गई है। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष को छोड़कर पूरी जिला इकाई भंग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.