New Ad

राष्ट्रपति इब्राहिम सोलेह और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग में दो साल बाद बात

0

चीन : और मालदीव में भारी भरकम कर्ज को लेकर तनाव के बीच मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलेह और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग में दो साल बाद बात हुई है। मालदीव के राष्ट्रपति सोलेह ने ट्वीट किया द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच इस बातचीत को अहम माना जा रहा है। क्योंकि सोलेह के राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं।

शी जिनपिंग के ड्रीम प्रोजेक्ट वेल्ट एंड के नाम पर कर्ज के जाल में बुरी तरह से फंसे मालदीव को कर्ज चुकाने में पसीने छूट रहे हैं। भारत को कोरोना काल में मालदीव की आर्थिक मदद करनी पड़ी थी। मालदीव को आय का 53 प्रतिशत हिस्सा कर्ज चुकाने में खर्च करना पड़ रहा है। इसमें से 80 फीसदी पैसा लौटाना पड़ रहा है। मालदीव सरकार के मुताबिक, चीन का 3.1 अरब डॉलर का भारी भरकम कर्ज है। मालदीव की अर्थव्यवस्था करीब 5 अरब डॉलर की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.