New Ad

प्रियंका ने कहा, आगरा में कोरोना की स्थिति गंभीर, सच छिपा रही योगी सरकार

0

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना की स्थिति गंभीर है। लेकिन योगी सच छिपाकर जनता को गुमराह कर रही है। 22 जून से 23 जून के बीच पांच ट्वीट कर आगरा में कोरोना के आंकड़ों को गोलमोल कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव ने 23 जून की शाम करीब 6 बजे ट्वीट कर कहा कि आगरा में कोरोना से मृत्युदर डराने वाली है। यहां हर 15 में से एक कोरोना पीड़ित की जान चली गई है। यहां के 79 मरीजों में से 28 की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घण्टे बाद ही हो गयी है, जो सरकार और प्रशासन की बड़ी लापरवाही का परिणाम है। प्रियंका ने लिखा, मुख्यमंत्री जी, कृपया 48 घण्टे में जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखें।

इससे पहले किए गए एक और ट्वीट में प्रियंका ने आरोप लगाया है कि आगरा में कोरोना से मृत्युदर दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है। यहां कोरोना से मरीजों की मृत्यदर 6.8 फीसदी है। प्रियंका ने लिखा, आगरा मॉडल का झूठ फैलाकर इन विषम परिस्थितियों में धकेलने के जिम्मेदार कौन हैं? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 48 घंटे के भीतर जनता को इसका स्पष्टीकरण दें। साथ ही कोविड मरीजों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेराफेरी पर जवाबदेही बनाएं। कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि यदि योगी सरकार इसी तरह सच छुपा कर कोरोना मामलों में लापरवाही बरतती रही तो स्थिति घातक हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.