New Ad

सेनेटाइज मैन निशांत सिंह को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

0

गाजीपुर : कोरोना काल में अपने जान की बाजी लगाकर लोगों के घरों एवं दुकानों को सैनेटाइज करके उनको मास्क वितरित करने वाले नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी निषांत सिंह को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सम्मानित किया। कहा कि निशांत जैसे देश में योद्धा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पीएम मोदी से मिलवाकर उन्हें देश में होने वाले सामाजिक कार्यों में शामिल कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान पाकर निषांत और उनकी टीम बेहद गदगद रही। इस दौरान निशांत ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं और मेरी टीम जिले के लोगों की सेवा कर रहे हैं।

नगर में सेनेटाइजर मैन के रूप में प्रसिद्धि पा चुके निशांत सिंह जिन्होंने कोविड-19 के शुरुआती दौर से ही सेवा भाव के रूप में जरूरतमंदों तक राशन वितरण, लंच पैकेट का वितरण, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य किया। इसी वजह से यह कार्य इन्हें औरों से अलग बनाता है। वह खुद सैनेटाइज करना इन्होंने अनवरत 135 दिनों तक लगभग 5 लाख की आबादी को सेनिटाइज किया। इसके अलावा कोविड-19 की वैक्सीन के लिए घूम घूम कर गांव गांव में लोगों को लगवाने हेतु जागरूक किया। इस कार्य को देखते हुए भारत सरकार ने इन्हें पदम् अवार्ड में नॉमिनेट भी किया था। उनके इस कार्य की जानकारी जब केंद्रीय दुग्ध, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री संजीव बालियान को हुई तो उन्होंने कॉन्टिनेंटल होटल में अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। साथ ही निशान्त सिंह के कार्यों की तारीफ करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.