New Ad

कठिना नदी का अस्तित्व बचाने के लिए अभियान चलाते सामाजिक संगठन।

0

पिसावां (सीतापुर) :  विकासखण्ड के अंतर्गत पनहिया घाट से लेकर रमुआपुर तक कठिना नदी की सफाई का अभियान स्वैच्छा से चलाया गया। यह अभियान क्षेत्र के किसानों व सामाजिक संगठनों द्वारा चलाया गया। जिसमें अभियान के अध्यक्ष शिवसागर सिंह उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डा. जयवीर सिंह ने पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अभियान के प्रमुख कमलेश सिंह, जल संरक्षण व पर्यावरण बचाओ का नारा देते हुये लोगों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलायी गयी। इस कार्यक्रम में साकेत सिंह, रिंकू, निर्दोष शास्त्री, कुमुद, ताराचंद, लल्ला सिंह, अनिल वर्मा, सुजीत सिंह, अभिनाश मिश्रा, पेशाकर सिंह, रामरतन चैहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.