New Ad

चीन के खिलाफ व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति का पुतला बनाकर किया दहन

0

देश में चाइनीज सामानों का किया बहिष्कार

लखनऊ: भारत और चीन के बीच बढ़ते हुए तनाव को लेकर देश और प्रदेश में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है। देश में चाइनीज सामानों का बहिष्कार भी देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चीन के इस किए गए कृत्य को लेकर प्रमुख चौराहों पर चाइनीज सामान के बहिष्कार को लेकर चाइनीज सामानों को जलाया गया। उनका बहिष्कार किया गया। राजधानी के व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह से चीन का कृत्य भारत के प्रति है। उसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हम चीन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम और हमारे एक एक व्यापारी देश के साथ हैं। राजधानी के व्यापारियों में चीन के किए गए। इस कृत्य को लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है, कि पूरी तरह से चीन के सामान का बहिष्कार किया जाए। हम लोगों से अपील भी करते हैं, कि चीनी सामान का उपयोग ना करें। व्यापार मंडल ने चीन के राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसे जलाकर विरोध भी जताया है

लखनऊ के शहीद स्मारक पार्क के बाहर आज संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा चीनी राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला बना करके उसको दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन जाहिर किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है, कि व्यापारी वर्ग से आते हैं।

व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। चीन के साथ सभी प्रकार के व्यापार को खत्म करके उनको सबक सिखाना चाहिए। कोई भी व्यापारी चीन के साथ व्यापारिक समझौते ना करें, और साथ ही हम जनता से भी अपील करते हैं । सभी लोग चीनी सामान का बहिष्कार करें जिससे हमारे सैनिकों का भी मनोबल बढ़ेगा, और सरकार का भी मनोबल बढ़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.