New Ad

वृक्षारोपण पर्यावरण रक्षा के साथ पुण्य का भी काम

0
देवरिया: भाजपा देवरिया द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान के अंतर्गत चीनी मिल ग्राउंड , देवरिया परिसर में स्थित शिव मंदिर पर पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा पूरे जनपद में जगह-जगह पौधरोपण अभियान चलाकर पौधा लगाने का कार्य किया जा रहा है।वृक्ष लगाना पुण्य का भी काम है और पर्यावरण रक्षा के लिये भी जरूरी है।सभी को हर वर्ष कम से कम एक पौधा जरूर लगा उसका पालन पोषण करना चाहिये।
                       अभियान सहसंयोजक,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र में कहा कि धरती का श्रृंगार है वृक्ष।हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती  को हरा-भरा बनाने में सहयोग करना चाहिए।
                जिला योजना समिति सदस्य,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी लोग पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण को संतुलित करने में अपना सहयोग दे।प्रदूषण मुक्त देश-प्रदेश बनाने के लिये जरूरी है कि सभी लोग एक पेंड़ अवश्य लगाये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,पूर्व जिला मंत्री चंद्रप्रकाश उर्फ सीपी सिंह, शुभम मणि त्रिपाठी, राजेश कुमार, रिंकू सिंह, राजेन्द्र विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.