New Ad

देवरिया से BJP विधायक जन्मेजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत, CM ने जताया शोक

0

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह कागुरुवार देर रात निधन हो गया। 4 महीने पहले भी दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह को माइनर हार्ट अटैक पड़ा था। जिसके चलते वह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।
गुरुवार देर रात तकरीब 12.30 बजे अस्पताल में ही उन्होनें अपनी आखरी सांस ली। उनकी उम्र 75 साल से अधिक थी। विधायक जन्मेजय सिंह देवरिया से लखनऊ विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आए थे। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। जन्मेजय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक ने शोक संवेदना जतायी है।
सीएम ने जताया दुख, किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें ॐ शांति।
दो बार से देवरिया सदर विधानसभा सीट से थे विधायक
बता दें, कि जन्मेजय सिंह बीजेपी से लगातार दो बार से देवरिया सदर विधानसभा सीट विधायक थे। 2012 में बसपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह को हराकर विधायक बने थे। इसके बाद 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को बड़े अंतर से मात देकर अपनी राजनीतिक ताकत का एहसान कराया था।
जन्मेजय सिंह 2000 में हुए उपचुनाव में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने। बाद में 2002 में हुए आम चुनाव में सपा के शाकिर अली से हार गए थे।इसके बाद 2007 में वह बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया
Leave A Reply

Your email address will not be published.