New Ad

शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेस-4 का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया।

0

सीतापुर:  (सू0वि0) आज दिनांक 14 अक्टूबर 2030 को शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेस-4 का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। जिसका जनपद स्तर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रातः 8.30 बजे पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति फेस 4 जागरूकता अभियान के संबंध में रैली का उद्घाटन किया गया। मिशन शक्ति रैली पूरे शहर में घूमते हुए समापन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।

रैली में बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के कार्मिकों ने योगदान दिया।  साथ ही एक रैली जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के क्रम में कन्या हिंदू पाठशाला की बालिकाओं द्वारा निकाली गई। जिसका समापन भी कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम का सचिव प्रसारण 11.00 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें जनपद सीतापुर में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा अवस्थी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय, अपर जिलाधिकारी महोदय, जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया, जिला पंचायती राज महोदय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि, एवं अन्य जनपद स्तरीय विभाग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा माननीय मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। उसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा मिशन शक्ति फेस-4 का सजीव प्रसारण देखा गया एवं सुनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बताया गया की कैसे राज्य में विभिन्न वर्गों से महिलाएं सामने आकर अपना नाम कमा रहे हैं एवं अपने अपने कुछ क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा सम्मानित भी किया गया।

जिसका अनुसरण जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों की महिलाओं को सम्मानित करके किया गया। सम्मानित हुई महिलाएं जिन्होंने अपना अनुभव भी सबके साथ शेयर किया की कैसे उन्होंने कामयाबी की राह मिली है और सरकार की योजनाओं के सहारे वह निरंतर आगे बढ़ रही है एवं प्रयत्नशील है। उन्होंने बहुत से अच्छे कार्य भी किए। जिनके उत्साहवर्धन के रूप में माननीय श्रीमती नेहा अवस्थी नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया साथ ही बेटियों को सुरक्षित एवं स्वबलंब बनाने हेतु माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा हस्ताक्षर अभियान करके शुरुआत की गई।

साथ ही जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय,एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा भी इस अभियान को आगे बढ़ाया गया। मिशन शक्ति में एक सेल्फी पॉइंट भी रखा गया जिसमें महिलाओं द्वारा सेल्फी खींच कर उत्साहवर्धन किया गया। इसी प्रकार पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया सुश्री प्रिया पटेल द्वारा किया गया।

मिशन शक्ति फेस-4 के शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं जिसमें पुलिस विभाग से पूजा सिंह व कार्ति अवस्थी, मॉ सती देवी स्वयं सहायता समूह से रंजना वर्मा, नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह रागिनी मिश्रा, पंचायती राज विभाग से दुलारी देवी एवं वशीम बनो, बेशिक शिक्षा से नीलम कुमारी एवं ममता जैन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से कल्पना मिश्र एवं पूनम कनौजिया शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.